काम बोले, नाम चमके: संजय पर मंत्री की मुहर।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले में प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी कार्यशैली को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने खुले मंच से खुलकर प्रशंसा की है, जिससे प्रशासनिक नेतृत्व को नई मजबूती मिली है।मंत्री नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि बिलासपुर में योजनाओं के क्रियान्वयन, किसानों से संवाद और जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान में कलेक्टर अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह स्वीकार किया कि जिले में विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जहां एक ओर राजस्व, कृषि और जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी आई है, वहीं आम जनता के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है। मंत्री की इस सार्वजनिक सराहना ने यह संकेत दे दिया है कि बिलासपुर प्रशासन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और नेतृत्व पर सरकार का भरोसा कायम है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!