विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित लू (हीट स्ट्रोक) के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर के निर्देश पर आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है, तब हीट वेव की स्थिति बनती है, जिसका असर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों पर ज्यादा पड़ता है।उन्होंने आमजन से अपील की है कि बिना जरूरी काम के दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें।
⚠️ लू के प्रमुख लक्षण:तेज बुखार, सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना न आना या बहुत कम आना, अत्यधिक प्यास लगना और पेशाब कम होना।
🩺 क्या करें यदि लू लग जाए:पीड़ित को तुरंत ठंडी जगह पर लिटाएंसिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखेंपानी, ओआरएस, पना या लस्सी जैसे तरल पदार्थ देंस्थिति गंभीर होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाएं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर की तेज धूप से बचें, बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें, अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा चक्कर या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत आराम करें।समय पर सावधानी और सही उपचार से लू के गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है।