अप्रैल में मिलेगा तीन माह का चावल, अन्य राशन हर माह अलग-अलग।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत देते हुए अप्रैल से जून 2026 तक के लिए चावल का वितरण एकमुश्त अप्रैल माह में किया जाएगा। यह व्यवस्था खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के अनुरूप लागू की जा रही है।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को तीन माह का चावल एक साथ अप्रैल में उपलब्ध कराया जाए। वहीं सामान्य राशनकार्डधारियों को अप्रैल माह का ही चावल दिया जाएगा।इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को 31 मार्च 2026 तक सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में चावल का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 30 अप्रैल 2026 तक वितरण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।अन्य आवश्यक राशन सामग्री जैसे शक्कर, नमक और चना का वितरण स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अप्रैल, मई और जून में अलग-अलग माह में किया जाएगा। सभी उचित मूल्य दुकानों में इस संबंध में जानकारी प्रदर्शित करने और मुनादी व स्थानीय मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ई-पॉस मशीन के जरिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा तथा हितग्राहियों को रसीद भी दी जाएगी। अप्रैल माह में “चावल उत्सव” आयोजित कर निगरानी समिति की उपस्थिति में वितरण कराया जाएगा।कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को खाद्य, राजस्व एवं सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्यान्न के भंडारण और वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं पीडीएस नियंत्रण आदेश के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!