डाक विभाग की बड़ी पहल**विदेश पार्सल भेजना हुआ आसान, बिलासपुर संभाग के डाकघरों में नई सुविधा शुरू…अब हर डाकघर से विदेश पार्सल, निजी कूरियर पर निर्भरता घटेगी।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

डाक विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के नागरिकों एवं व्यापारियों को बड़ी सुविधा देतेहुए अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू की गई है। अब स्थानीय स्तर पर ही विदेशों में पार्सल एवं दस्तावेज भेजना संभव हो गया है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।यह सुविधा संभाग के सभी प्रमुख एवं उप डाकघरों में लागू की गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। अब लोगों को महंगे निजी कूरियर सेवाओं का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और वे किफायती दरों पर अपने पार्सल विदेश भेज सकेंगे। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पार्सल बुकिंग के दौरान ग्राहकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि सामग्री सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंच सके। साथ ही प्रत्येक पार्सल के लिए ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे पार्सल की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी।बड़े एवं भारी पार्सल के लिए निःशुल्क पिकअप सुविधा इस सेवा की विशेषता है, जिससे ग्राहकों को घर बैठे सुविधा मिल रही है। इस पहल से विशेष रूप से छात्रों, व्यापारियों और विदेश में रहने वाले परिजनों को पार्सल भेजने वाले परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!