विकास नंद/ सर्वव्यापी/
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना खल्लारी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने एक बोलेरो एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 20 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने चरौदा मोड़, ग्राम खल्लारी के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन (MH 49 C 0133) को रोका। वाहन के सामने “एम्बुलेंस” लिखकर उसे सामान्य दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन तलाशी में पीछे रखी दो बोरियों से करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
👉 गिरफ्तार आरोपी:सलमान खान (26 वर्ष), नागपुर, महाराष्ट्रशिराज पठान (39 वर्ष), नागपुर, महाराष्ट्र
👉 जप्त सामग्री:20 किलो गांजा (कीमत 10 लाख रुपये)बोलेरो एम्बुलेंस (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)नगद 6,800 रुपये2 मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये)
👉 कुल जप्ती: 21 लाख 10 हजार 800 रुपयेपुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में 59 मामलों में 3,367.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत 16 करोड़ 79 लाख 33 हजार रुपये है। 157 गिरफ्तार आरोपियों में 113 अन्य राज्यों के हैं, जो अंतरराज्यीय नेटवर्क की ओर इशारा करता है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।