तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज शाम बिलासपुर आगमन पर पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय स्थित स्थायी हेलीपैड में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक भी मौजूद रहे।स्वागत के दौरान एक हल्का-फुल्का पल तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नजर कौशिक की बढ़ी हुई दाढ़ी पर पड़ी। मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा—“नवरात्रि खत्म हो गया, अब तक शेविंग क्यों नहीं कराई?”इस पर कौशिक ने भी सहज अंदाज में जवाब दिया—“कल शनिवार था और आज एकादशी है, इसलिए अब कल सोमवार को शेविंग कराएंगे।”इस मजेदार संवाद से मौके पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों के बीच हंसी का माहौल बन गया। औपचारिक स्वागत के बीच इस हल्की बातचीत ने पूरे कार्यक्रम में सहजता और अपनापन घोल दिया।