जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के विकासखंड मरवाही के ग्राम पंचायत बदरोड़ी में उद्यानिकी महाविद्यालय निर्माण के लिए घास मद की भूमि लगभग 50 एकड़ चिन्हाकित।

Share Now

गौरेला पेंड्रा मरवाही /श्रीनिवास सुमेर /ब्यूरोचीप सर्वव्यापी

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के विकासखंड मरवाही के ग्राम पंचायत बदरोड़ी में स्थित घास मद की लगभग 50 एकड़ जमीन जिस पर जिला प्रशासन की ओर से उद्यानकी महाविद्यालय के लिए स्वीकृति दे दिया गया है l जिसका अंतिम चरण सीमांकन का कार्य लगभग हो चुका है l वही जब संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि ग्राम बदरोड़ी के देवगवा में महाविद्यालय हेतु पर्याप्त शासकीय घास मद की जमीन उपलब्ध है विद्यालय निर्माण हेतु भूमि की कमी किसी भी प्रकार से नहीं है l वही विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के कारण चिन्हाकित ग्राम बदरोड़ी के देवगवा परिसर पर महाविद्यालय निर्माण के लिए होने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि देवगवां में विद्यालय निर्माण होने से लगभग 28 ग्रामों को लाभ होगा इसके संबंध में आज ग्राम सिवनी में ग्राम के प्रतिनिधि वह भारी संख्या में उपस्थित लोगों के द्वारा थाना प्रभारी के नाम पर ज्ञापन सौपा गया वह सामान्य पत्राचार किया गया l साथ ही साथ जनप्रतिनिधि एवं आम जन का कहना है कि किसी भी प्रकार से महाविद्यालय निर्माण पर दिक्कतें आती है तो 28 ग्राम के सभी आमजन के द्वारा उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे जिसकी पूरी जवाब दारी जिला प्रशासन एवं शासन की होगी l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!