तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ श्रेष्ठी कुर्मी समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान बिलासपुर जिले के चिचिरदा निवासी सोनू देवानंद कौशिक को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नई कार्यकारिणी में हरदीकला (टोना) की इंद्राणी कौशिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विष्णु कौशिक को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वहीं, देवरी खुर्द निवासी विनोद कौशिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।इस नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने नई टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह कार्यकारिणी सामाजिक एकता, शिक्षा, और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू देवानंद कौशिक ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।समाज के पदाधिकारियों ने भी भरोसा जताया कि नई टीम के नेतृत्व में कुर्मी समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगा।