तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर संभाग अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष में राष्ट्रनिर्माताओं और महान विभूतियों की प्रेरणादायी उपस्थिति इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यालय की दीवारों पर प्रोटोकॉल के तहत देश के प्रमुख महापुरुषों एवं वर्तमान संवैधानिक पदाधिकारियों के चित्र सुव्यवस्थित रूप से लगाए गए हैं, जो न केवल कार्यालय की गरिमा बढ़ा रहे हैं, बल्कि कार्यसंस्कृति को भी एक नई दिशा दे रहे हैं।कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री,भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री एवं राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य वरिष्ठ महापुरुषों के चित्र लगाए गए हैं।कार्यालय में इस प्रकार की साज-सज्जा न केवल प्रोटोकॉल के अनुरूप है, बल्कि यह कर्मचारियों और आगंतुकों को राष्ट्रहित, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा भी प्रदान करती है। इन महान विभूतियों के विचार और आदर्श प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण का संदेश देते हैं।मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू के कक्ष में इस तरह का वातावरण यह दर्शाता है कि प्रशासनिक व्यवस्था में भी राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक मूल्यों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। यह पहल अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण बन सकती है, जहां कार्य के साथ-साथ मूल्यों और आदर्शों को भी समान प्राथमिकता दी जाए।