विकास नंद/ सर्वव्यापी /

पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। यह अभियान 01 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 210 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया, जिनमें 04 बालक, 13 बालिका, 145 महिलाएं एवं 48 पुरुष शामिल हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से कई परिवारों को राहत मिली है और उनके परिजनों को सकुशल वापस मिलाया जा सका।
थानावार दस्तयाबी की बात करें तो थाना महासमुंद में सर्वाधिक 73 गुम इंसान दस्तयाब किए गए।
इसके अलावा थाना पिथोरा में 28, थाना बसना में 18, थाना सरायपाली में 14, चौकी भंवरपुर में 14, थाना खल्लारी में 11, थाना पटेवा में 09, थाना तुमगांव एवं थाना सांकरा में 08-08, थाना कोमाखान में 07, थाना सिंघोड़ा एवं थाना बागबाहरा में 06-06, चौकी सिरपुर में 04, थाना तेंदूकोना में 03 तथा चौकी बुंदेली में 01 गुम इंसान दस्तयाब किए गए।
पुलिस विभाग ने इस अभियान को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा बताते हुए आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखने की बात कही है, ताकि हर गुमशुदा व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया जा सके।