भाजपा बिल्हा विधानसभा में एक दिवसीय कार्यशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026बिल्हा में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ तिफरा-सिरगिट्टी व बोदरी मण्डल में प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिल्हा विधानसभा में मण्डल स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय वरिष्ठ पार्टी नेताओं व संघ पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा। इसी अवसर पर तिफरा सिरगिट्टी मण्डल एवं बोदरी मण्डल के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आपेक्षित श्रेणी में तिफरा झूलेलाल मंगलम भवन में आहुत किया गया।जिसमे मण्डल स्थित प्रदेश,जिला, मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तरीय सेंकडो की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।प्रशिक्षण मुख्य रूप से सात विषयों पर आधारित रही जिसमे प्रमुख रूप से●वैचारिक अधिष्ठान●बूथ प्रबंधन●कार्यविस्तार●इतिहास एव विकास● सोशल मीडिया, ए-आई,नमो ऐप्प●कार्य पद्धति● अपनी सरकार की उपलब्धियां एव क्रियान्वयनप्रमुख विषय रहे।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा बतौर वक़्ता”प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये बूथ प्रबंधन की महत्ता को बताते हुये कहा कि बूथ जीते चुनाव जीते यही मूल मंत्र है। बूथ समिति को सुदृण करने कार्यकर्ता ध्यान दें।पार्टी विचारधारा संगठन शक्ति, और अनुशासन सर्वोपरी है कार्यकर्ता सिर्फ सदैव श्रोता न रहे सुनिश्चित करे प्रखर वक़्ता बने। अनुशासन जीवन व संगठन का मूलमंत्र है।उक्त प्रशिक्षण हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व अनुभवी कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,रजककर विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक जी,प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय,रायगढ़ प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर,जिला सम्पर्क प्रमुख संघ बिलासपुर पूर्णेदु भट्ट,जिला संगठन प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला,जिला अध्यक्ष बिलासपुर भाजपा शहर दीपक सिंह,जिला महामंत्री सोमेश तिवारी,जिला महामंत्री मुंगेली कैलाश वर्मा,द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति मण्डल अध्यक्षो व मण्डल महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!