संगठन को धार देने का संकल्प: सरायपाली में सम्पन्न हुआ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सरायपाली द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 28-29 मार्च को सिमरन पैलेस सरायपाली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस महाभियान की शुरुआत की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराना तथा वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल दक्षता प्रदान करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण, भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत एवं राजगीत के सामूहिक गायन के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर प्रवासी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। प्रथम सत्र में शंकर अग्रवाल ने उद्बोधन दिया, जिसकी अध्यक्षता विपिन उबोवेजा ने की। द्वितीय सत्र में संजय शर्मा वक्ता रहे एवं अध्यक्षता घांसी राम अग्रवाल ने की। तृतीय सत्र में हरप्रसाद पटेल ने अपने विचार रखे, जिसकी अध्यक्षता अनंत कुमार पटेल ने की। चतुर्थ सत्र में कृष्ण कुमार साहु वक्ता रहे एवं अध्यक्षता रामलाल चौहान ने की।पंचम सत्र में अनिल अग्रवाल ने संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता खेमराज पटेल ने की। षष्ठम सत्र में ओमप्रकाश चौधरी वक्ता रहे एवं अध्यक्षता कामता पटेल ने की। सप्तम सत्र में त्रिलोचन पटेल ने मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. तपन भाई ने की। अष्टम एवं अंतिम सत्र में जितेंद्र त्रिपाठी ने उद्बोधन दिया, जिसकी अध्यक्षता अय्यूब हुसैन ने की।अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विदित धनानिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सरला कोसरिया, संजय शर्मा, विपिन उबोवेजा, चंद्र कुमार पटेल, सरस्वती पटेल, लक्ष्मी हरीश पटेल, स्वर्ण सिंह सलूजा, धनेश नायक, सीता सतपथी, विद्या चौधरी, तारेश्वरी नायक, उपेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार सागर, डॉ. प्रकाश पटेल, तरुण बारीक, मनोज दास, हेमंत प्रधान, प्रखर अग्रवाल, सविता जायसवाल, युवराज गोस्वामी, देवराज चौहान, चंद्रमणि भोई, मुकेश चौधरी, उद्धव भोई, रेशम पटेल, बालमोती पटेल, जेपी यादव, नेहा अग्रवाल, रोहित साहू, मोहन चौहान, कंचन अग्रवाल, रणजीत सिंह सलूजा, कन्हैया पटेल, शिवा जायसवाल, महेंद्र सिंह, सुभाष साहू, रामरतन पटेल, रवींद्र पंडा, मुरली नायक, दशरथी यदु, शिवा निषाद मो. अख्तर सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!