महासमुंद को मिली 8 नई एम्बुलेंस, आपात सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महासमुंद को 8 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इन एम्बुलेंस को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन लाल पटेल तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। नई एम्बुलेंस के जुड़ने से आपातकालीन सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नई एम्बुलेंस के संचालन से विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। उन्होंने “गोल्डन ऑवर” के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समय पर उपचार से अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जानकारी दी कि सभी एम्बुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें इनक्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन पंप, नेब्युलाइजर और ऑक्सीजन मशीन सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।नई एम्बुलेंस के शुरू होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और अधिक तेज व प्रभावी होगी। गंभीर मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने से उपचार की सफलता दर में वृद्धि होगी। इससे जिले का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!