भीषण गर्मी में बिजली संकट पर त्वरित कार्रवाई, सरपंच राधिका के प्रयास से छतौना में राहत।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिला मुख्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे ग्राम पंचायत छतौना में भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या सामने आई। हालांकि, स्थानीय सरपंच राधिका राकेश कौशिक की सक्रियता और तत्परता के चलते विद्युत व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के प्रयास लगातार जारी रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। छपरा कदम पेड़ के पास केवल गिरने से लाइन बाधित हो गई थी, जिसे सुधार कर पुनः चालू कर दिया गया। वहीं महामाया मंदिर के पास ट्रांसफार्मर से एक फेस बंद होने की समस्या सामने आई, जिस पर विद्युत विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया और कुछ ही समय में बिजली बहाल करने की बात कही गई।इसी तरह गांधीनगर छतौना के गुड्डी चौक के पास ट्रांसफार्मर से लाइन कटने की समस्या भी सामने आई थी, जिसे सुधारकर बिजली आपूर्ति पुनः चालू कर दी गई। हालांकि, तेलिया तालाब ट्रांसफार्मर के पास फॉल्ट की सूचना भी मिली, जिस पर विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।ग्राम पंचायत छतौना में लगातार मिल रही शिकायतों पर सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को सूचना दी और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दिलाई। उनके प्रयासों से भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने सरपंच की सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई से समस्याओं का समाधान होता रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!