तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर के सेजस मल्टीपरपज स्कूल, दयाल बंद में उच्च श्रेणी शिक्षक राकेश कुमार सिसोदिया के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण होने पर 01/04/2026 को शालेय परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्या डॉ. चंदना पाल ने श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मृगेंद्र शर्मा ने तिलक-कुमकुम लगाकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसी क्रम में महेन्द्र आनंद, पी. के. सोनार, सुधीर मुलकरवार, कुल मित्र, ललित चौहान, वीरेन्द्र यादव, नामदेव, अशोक नागपुरे, शैलेन्द्र पांडेय (ग्रेड-02) सहित कार्यालयीन स्टाफ ने गुलदस्ते व उपहार भेंट कर सम्मान किया।इस अवसर पर प्रधान पाठक राजेन्द्र साहू ने सिसोदिया के जीवनवृत्त एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में उनके पूरे सेवा काल की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब उन्हें स्वतंत्र और उन्मुक्त जीवन मिला है, जिसे वे बेहतर तरीके से जीएं। उन्होंने उनके सुखद व समृद्ध जीवन की कामना की।वीरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में सिसोदिया के साथ बिताए गए रोचक अनुभवों और व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन ए. एफ. हाश्मी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सविता शुक्ला ने किया।अंत में आयोजित इस गरिमामय विदाई समारोह में राकेश कुमार सिसोदिया ने सभी शिक्षक साथियों एवं स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से स्नेह भोज का आनंद लिया।