राज्यपाल रमेन डेका का सरायपाली दौरा कल, विकासखंड स्तरीय अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका का कल सरायपाली दौरा प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें क्षेत्र में चल रहे शासकीय कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का आकलन करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके। बैठक के पश्चात राज्यपाल आगे ओड़िशा के संबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के ऐसे पहले राज्यपाल माने जा रहे हैं, जो जिला एवं विकासखंड स्तर तक पहुंचकर शासन की योजनाओं और कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उनके इस सक्रिय दृष्टिकोण से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!