कल खल्लारी महोत्सव में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्र में उत्साह का माहौल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 3 अप्रैल को खल्लारी महोत्सव में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री साव विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं और सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

खल्लारी महोत्सव स्थानीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला का प्रमुख आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। उपमुख्यमंत्री के आगमन से इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!