विकास नंद/ सर्वव्यापी/
पाँच दिवसीय खल्लारी मेला महोत्सव के अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार रात खल्लारी पहुंचे। उन्होंने माँ खल्लारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खल्लारी धाम आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकजीवन का प्रतीक है। यह शक्ति पीठ सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है, जहाँ दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामनाएँ लेकर आते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ होगी।
उपमुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे से खल्लारी मंदिर तक लगभग 3 किमी पहुंच मार्ग के सुदृढ़ीकरण की घोषणा भी की। उन्होंने खल्लारी धाम के प्राचीन और गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित यह मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। यहाँ आयोजित मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि खल्लारी मेला क्षेत्र की पहचान है और इसे और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि खल्लारी महोत्सव हमारी परंपरा और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जिसे संरक्षित और संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि खल्लारी सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए समरसता का केंद्र है, जहाँ सभी मिलकर श्रद्धा व्यक्त करते हैं।जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को संस्कृति और सेवा भावना से जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, अल्का चंद्राकर, स्मिता चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, खल्लारी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि शुक्रवार से प्रारंभ हुआ पाँच दिवसीय खल्लारी मेला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुँच रहे