NH-53 पर बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ से अधिक की गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

🟧 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर NH-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर जांच की गई। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और एक स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोका गया।जांच के दौरान दोनों वाहनों से कुल 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,40,95,000 रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा ओडिशा के फुलबानी क्षेत्र से लाकर महाराष्ट्र के पुणे में खपाने की योजना थी।

🔴 जप्त संपत्ति:281.900 किलोग्राम गांजा – ₹1,40,95,000फॉर्च्यूनर कार – ₹40,00,000स्कॉर्पियो कार – ₹25,00,00004 मोबाइल फोन – ₹50,000➡️ कुल जप्त संपत्ति: ₹2,06,45,000🔵 गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

🟢 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में सप्लाई चेन, सोर्स और डेस्टिनेशन की गहन जांच की जा रही है, जिससे इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!