राजस्व पखवाड़ा : गांव-गांव 6 अप्रैल को लगेंगे शिविर।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के ग्रामीण किसानों सहित आमजनों के लंबित राजस्व मामलों के निपटारे के लिए प्रथम चरण में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अप्रैल को बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मटियारी, तालपारा, जूना बिलासपुर, बिरकोना में शिविर लगाए जाएंगे। बेलतरा तहसील के ग्राम उच्चभट्ठी, मंजूरपहरी, मस्तुरी के कोसमडीह, सीपत तहसील के ग्राम गुड़ी, खैरवारपारा, ढरकपुर, भरूवाडीह, हिण्डाडीह, हरदाडीह, खाड़ा, कैमाडीह, कर्रा, पचपेड़ी तहसील के मानिकचौरी, सुकुलकारी, लोहर्सी में एवं तखतपुर तहसील के ग्राम बीजा, राजपुर, सोनबंधा एवं बेलपान में भी शिविर लगाया जाएगा। सकरी तहसील अंतर्गत छतौना, बोडसरा, पाली, अमसेना, बेलमुण्डी, सकर्रा, उड़ेला, सरसेनी, कोपरा, सिंघरी, समलपुरी, बहतराई एवं दबेना में, बिल्हा तहसील के ऐठुलकांपा, भैसबोड़, बिल्हा, बिटकुली, उमरिया, मुरकुटा में, बोदरी के चकरभाठा, कोटा के परसदा, कोरी डुबान, दवनपुर, मानपुर में बेलगहना के बिटकुली एवं रतनपुर तहसील के ग्राम चपोरा एवं जाली में भी तहसीलदारों द्वारा ग्रामीण किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 04 मई से 18 मई तथा तृतीय चरण 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में राजस्व अमला गांव स्तर पर पहुंचकर विभिन्न लंबित प्रकरणों का निराकरण करेगा। अभियान के तहत अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बंटांकन, व्यपवर्तन एवं वृक्ष कटाई से संबंधित समय-सीमा से बाहर प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। साथ ही फौती नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन, नोटिस जारी कर सुनवाई एवं निराकरण भी शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!