ऑपरेशन “निश्चय” का बड़ा असर: रायपुर रेंज में 5 जिलों में 384 दबिश, भारी मात्रा में शराब, गांजा और हथियार जब्त।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देशन में 04 एवं 05 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर रेंज के 5 जिलों—बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और रायपुर ग्रामीण—में व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार रखने वालों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।अभियान के तहत कुल 95 टीमों ने 384 स्थानों पर रेड, दबिश और चेकिंग की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के 126 प्रकरणों में 126 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं नारकोटिक्स (NDPS) एक्ट के 22 मामलों में 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ और 60 टेबलेट जब्त किए गए। आर्म्स एक्ट के 6 मामलों में 2 पिस्टल भी बरामद की गईं।प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 174 कार्यवाहियां की गईं, जबकि 46 वारंट (31 गिरफ्तारी, 14 स्थायी और 1 जमानती) तामील किए गए। इसके अलावा 4 अन्य आपराधिक मामलों में भी कार्रवाई की गई।

जिलेवार प्रमुख कार्रवाई🔸 बलौदाबाजार-भाटापारायहां आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं में 32 से अधिक प्रकरण दर्ज कर 173.276 लीटर शराब जब्त की गई। नारकोटिक्स एक्ट के 13 मामलों में 5.673 किलोग्राम मादक पदार्थ और 60 टेबलेट बरामद किए गए।🔸 गरियाबंद27 टीमों ने 119 स्थानों पर दबिश दी। 26 प्रकरणों में 158.180 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। प्रतिबंधात्मक धाराओं में 46 से अधिक कार्रवाई की गई।🔸 धमतरी30 टीमों ने 150 स्थानों पर जांच की। 113.96 लीटर शराब जब्त की गई तथा 4 मामलों में 3.972 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।🔸 महासमुंद38 टीमों द्वारा 115 स्थानों पर रेड कर 357.020 लीटर शराब और 10.500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। साथ ही 20 वारंट तामील किए गए।🔸 रायपुर ग्रामीण यहां 16 मामलों में कार्रवाई कर 597 पौवा शराब जब्त की गई। 1.800 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया तथा 17 वारंट तामील किए गए।कुल उपलब्धिपूरे अभियान में कुल 802.436 लीटर/बल्क लीटर शराब और 597 पौवा शराब जब्त की गई। साथ ही सट्टा-जुआ एक्ट के 2 मामलों में 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर ₹6,230 जब्त किए गए।

संदेश साफ:ऑपरेशन “निश्चय” के माध्यम से रायपुर रेंज पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!