7 अप्रैल को जिले में “चावल उत्सव”, सभी राशन दुकानें रहेंगी अनिवार्य रूप से खुली।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में आम नागरिकों को सुगम और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को “चावल उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों को अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक माह की 7 तारीख को यह आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस दिन सभी उचित मूल्य दुकानों में उत्सव के रूप में खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, जिससे राशन कार्डधारी हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के समय पर राशन उपलब्ध हो सके।चावल उत्सव के सफल संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड मुहरिरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, राशन कार्डधारी, निगरानी समिति के सदस्य, मितानिन, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रशासन ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया है कि वे इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाते हुए हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें, ताकि योजना का अधिकतम लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!