हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, सरायपाली मंडल में दिखा उत्साह।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल सरायपाली के कार्यकर्ताओं ने गुरुजी माधव राव सदाशिव गोलवलकर परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ध्वजारोहण सरला कोसरिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रभारी चंद्र कुमार पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला मंत्री सीता सतपथी, कुमारी भास्कर तथा मंडल प्रभारी विद्या चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सरला कोसरिया ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए पार्टी को मां समान मानने की बात कही। वहीं विपिन उबोवेजा ने भाजपा के सिद्धांतों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगठन की एकजुटता और सेवा भावना पर जोर दिया।

स्वर्ण सिंह सलूजा ने पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और स्वयं सबसे अंत में” रहा है। वहीं चंद्र कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि समर्पण भाव से कार्य करने पर पद अपने आप प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, प्रमोद सागर, तारेश्वरी नायक, वर्षा साहू, मनोज दास, डॉ. प्रकाश पटेल, विदित धनानिया, तोषनाथ यादव, मुकेश धर्मेंद्र चौधरी, हेमंत प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!