बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगी हुई है। वहीं बिलासपुर जिले के बिल्हा तहसील की नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा ने जनता से अपील की है कि वे होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है, लेकिन इसे मर्यादा और संयम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों, भड़काऊ बयानों और असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले एवं बिल्हा अनुभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ और देश भर में इस समय सामाजिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और कानून-व्यवस्था में सहयोग दें।