विकास नंद/ सर्वव्यापी/

क्षेत्र के ग्राम बानीगिरोला (सरायपाली) में पहली बार भव्य “दिव्य दरबार” का आयोजन किया जा रहा है, जो धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर 10 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री अजय उपाध्याय (पर्चा वाले महाराज), चित्रकूट धाम के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। साथ ही दिव्य दरबार का विशेष आयोजन भी किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र में पहली बार हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
ग्रामवासियों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की गई है।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्राम बानीगिरोला के समस्त ग्रामवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं धर्मप्रेमी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।