विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य शासन के सभी विभागों को मिशन कर्मयोगी के तहत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड होने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मोबाइल के माध्यम से प्लेटफॉर्म से जुड़ें, ताकि उनकी आवश्यकता अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके।आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में विभागीय प्रमुख, सचिव स्तर के अधिकारी सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए। कार्यशाला में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म आई-गॉट और ई-एचआरएमएस के माध्यम से कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।मुख्य सचिव ने बताया कि आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर एआई आधारित प्रशिक्षण से कर्मचारियों को स्मार्ट और प्रभावी लर्निंग का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी विभागों को 100% ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित कर बेहतर परिणाम हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण को कौशल विकास के साथ जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बताया।