15 अप्रैल तक 21 हजार मीट्रिक टन धान उठाव का लक्ष्य, कलेक्टर लंगेह ने दिए सख्त निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में धान उठाव कार्य को अंतिम चरण में तेजी देने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स और सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने सभी मिलर्स को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 195 पंजीकृत राइस मिलर्स हैं। कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग के तहत चावल शीघ्र जमा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 15 अप्रैल तक समितियों में शेष 21 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एफसीआई और नान को भी समय पर चावल जमा करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024-25 का चावल जमा करने में विलंब करने वाले मिलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन मिलर्स ने 20 दिनों से अधिक समय तक आवंटित स्टॉक पूरा नहीं किया है, उन्हें भी तत्काल स्टॉक पूर्ण करने को कहा गया। जिन मिलर्स को डी.ओ. जारी किया गया है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर धान उठाव करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 30 अप्रैल 2026 तक चावल जमा करना अनिवार्य बताया गया।बैठक में सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को भी निर्देशित किया गया कि समितियों में शेष धान का जल्द उठाव सुनिश्चित करें। यूरिया के भंडारण और वितरण को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यूरिया का वितरण केवल पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाए तथा पोर्टल में एंट्री के बाद ही सामग्री दी जाए। साथ ही यूरिया के अवैध परिवहन और विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक (नान) विनोद बोधिचा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा सहित राइस मिलर्स उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!