विधायक प्रणव कुमार ने मरवाही विधानसभा के विभिन्न ग्रामों तक योजनाओं की जानकारी ली!

Share Now

नूर मोहम्मद, गौरैला-पेंड्रा- मरवाही(सर्वव्यापी)

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के तत्वाधान में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम गांव चलो घर चलो अभियान के तहत मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने ग्राम चंगेरी, परासी, करसिंवा, रत्गा, देवगंवा एवं सिलपहरी सहित विभिन्न ग्रामों में घर घर जाकर जन संपर्क किया! मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत विभिन्न गांव के घर घर तक जाकर जनसमर्क किया, आमजन की समस्याओं को सुना, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को प्रेरित किया कि योजनाओं का लाभ लेकर और भी लोगों को प्रेरित करे! विधायक प्रणव ने किसानों से उन्नत और परम्परागत जैविक खेती के महत्व को भी समझाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से जुड़कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी कहा, विधायक ने बैठक लेकर भी गांव की समस्याओं को जाना और जल्द ही उनके निराकरण का निर्देश और आश्वासन भी दिया!इस अवसर पर मरवाही विधानसभा के विभिन्न मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!