बसना CHC में सुरक्षित मातृत्व की मिसाल: दूसरा सफल सिजेरियन, स्वस्थ शिशु का जन्म।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना ने सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक दूसरा सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन कर 26 वर्षीय महिला हीरामोती साहू का सुरक्षित प्रसव कराया। उन्होंने 2.900 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव की संभावित तिथि 3 अप्रैल 2026 थी।

इस सफलता पर जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत CEO हेमंत नंदनवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और बसना CHC इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

इस जटिल ऑपरेशन को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा गौतम, डॉ. अरमना दयाला, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानंद होता, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोक नेताम (CHC पिथौरा) तथा स्टाफ नर्स रैना रागनी और आकांक्षा इक्का की टीम ने कुशलतापूर्वक अंजाम दिया।प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित हैं।

इस उपलब्धि से क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू के मार्गदर्शन और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक डोलचंद नायक के प्रबंधन में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आमजन सराहना कर रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!