मृतक किसान पुरन निषाद के परिजनों से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी

आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मृतक पूरन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर स्व. पूरन निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित की ज्ञात हो कि महासमुंद जिले के झलप से 3 Km की दूरी पर स्थित ग्राम सिनघनपुर में कृषक पुरन निषाद ने मंगलवार दिनांक 11 मार्च को खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात में जानकारी सामने आई कि लो वोल्टेज एवं फेस चेंज की कार्यवाही बार बार बिजली विभाग द्वारा की जा रही थी जिससे मृतक की फसल पूरी तरह बरबाद हो गई थी, चूंकि उक्त फसल मृतक द्वारा कर्ज लेकर की गई थी अतः आर्थिक तंगी से जूझ रहा था लेकिन विभागीय मनमानी एवं साय सरकार की किसान विरोधी गतिविधि ने पूरन निषाद को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया l जहां एक ओर पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल द्वारा किसान हित में जी तोड़ मेहनत करती थी वहीं भाजपा के साय सरकार में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं l कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मृतक किसान पूरन निषाद को शासन से मुआवजा की मांग करते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है l उक्त मुलाकात में डॉ रश्मि चंद्राकर सहित मोहित ध्रुव पूर्व जिलाध्यक्ष, खिलावन साहू ब्लॉक अध्यक्ष, आलोक नायक जिला मीडिया प्रभारी, दारा साहू सेक्टर प्रभारी, सृष्टि ध्रुव जनपद सदस्य ममता चंद्राकर ग्रामीण जन मृतक के पुत्र कुलेश्वर, टिकेश्वर निषाद, भागीराम निषाद, लालजी भारती, भागी साहू, बेनी निषाद, हीरालाल साहू, पुराणिक निषाद उपस्थित थे l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!