आधे-अधूरे नाली सफाई से बढ़ी परेशानी, रायपुर मार्ग पर नगर निगम की लापरवाही उजागर…तिफरा जोन-02 में नाली की सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता, सड़क किनारे मलबा और गंदगी से खतरा।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

नगर निगम बिलासपुर के जोन कार्यालय क्रमांक 02 तिफरा अंतर्गत रायपुर मार्ग पर नाली सफाई का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके की तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है।नाली की सफाई के दौरान निकाले गए कचरे और मलबे को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है। कई जगहों पर नाली खुली हुई है, जिसमें गंदा पानी और प्लास्टिक कचरा जमा है। इससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है, बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिमभरी बन गई है।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाली के स्लैब तोड़कर छोड़ दिए गए हैं और उन्हें दोबारा व्यवस्थित नहीं किया गया। वहीं सड़क किनारे जमा कीचड़ और मलबा यातायात को भी प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा सफाई अभियान केवल दिखावे के लिए चलाया जा रहा है। यदि समय रहते नाली की उचित सफाई और मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में जलभराव और बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की पूरी सफाई कर मलबा हटाया जाए और टूटे हुए स्लैब को ठीक किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!