CM साय का बदला अंदाज़: ‘मेड इन इंडिया’ स्कॉर्पियो एन में दिखा काफिला।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंदाज़ इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी नई सवारी है। अब मुख्यमंत्री Toyota Fortuner की जगह पूरी तरह भारतीय Mahindra Scorpio N में सफर करते दिखाई दे रहे हैं।

खास बात यह है कि केवल एक वाहन ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के पूरे काफिले में 6 नई स्कॉर्पियो एन गाड़ियों को शामिल किया गया है। पहले की तरह इस बार भी सभी गाड़ियां काले रंग में ही रखी गई हैं, जो काफिले को एक अलग और प्रभावशाली लुक देती हैं।

अब तक मुख्यमंत्री साय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब इनकी जगह नई स्कॉर्पियो ने ले ली है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सभी गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बनाया गया है, जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो गई है। नई स्कॉर्पियो एन के साथ मुख्यमंत्री का काफिला अब आधुनिक, मजबूत और ‘मेक इन इंडिया’ की झलक भी पेश कर रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!