तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस गरिमामयी अवसर पर देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री, लेखक और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. नरेंद्र जाधव के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर सहित शैक्षणिक जगत में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। मंगलवार, 14 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:00 बजे गालिब सभागार में डॉ. नरेंद्र जाधव का व्याख्यान होगा। वे ‘समकालीन भारत और डॉ. आंबेडकर के आर्थिक विचार’ विषय पर अपना विशेष व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा करेंगी। मुख्य आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के सभागार को विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। डॉ. नरेंद्र जाधव न केवल एक अर्थशास्त्री हैं, बल्कि डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण सफर को वैश्विक पटल पर रखने वाले महत्वपूर्ण हस्ताक्षर भी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील विश्वविद्यालय ने की है।