नूर मोहम्मद, गौरैला पेंड्रा मरवाही (सर्वव्यापी समाचार पत्र विशेष रिपोर्ट)
भारतीय संगीत जगत की महान एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका आशा भोसले ने अपने मधुर स्वरों से न केवलभारत, बल्कि पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपने लंबे और गौरवशाली करियर में लगभग 20 से अधिक भाषाओं में गीत गाकर एक अनोखा इतिहास रचा है। बताया जाता है कि उन्होंने अब तक 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी सहित कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं में भी उनके गीतों की लोकप्रियता ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। आशा भोसले की गायकी की सबसे बड़ी विशेषता उनकी बहुमुखी शैली रही है। चाहे वह शास्त्रीय संगीत हो, ग़ज़ल, पॉप, फिल्मी गीत या फिर कैबरे-हर शैली में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी आवाज में भावनाओं की गहराई और अभिव्यक्ति की अनूठी क्षमता ने हर पीढ़ी के श्रोताओं के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया और अनगिनत सुपरहिट गीत दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय औरअंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।सर्वव्यापी समाचार पत्र ऐसे महान कलाकार को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनकी आवाज सदैव अमर रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी🌹भावपूर्ण श्रद्धांजलि!