विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री Jageshwar Yadav के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक Dr. Lokesh Patel को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उनका संपूर्ण जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा है और विशेष रूप से जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में प्रसिद्ध जागेश्वर यादव ने बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनका सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व सेवा और संवेदनशीलता से ही जन्म लेता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिरहोर जननायक” पुस्तक उनके जीवन के संघर्ष, समर्पण और सेवा की प्रेरक यात्रा को सामने लाती है, जो नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कृति पाठकों में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होगी।इस अवसर पर लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि पुस्तक की रचना आदिम जनजातियों, विशेषतः बिरहोर समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए जागेश्वर यादव द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित है। इसमें उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएँ