बिना अनुमति रक्तदान शिविर पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश, रेड क्रॉस बैठक में कई अहम फैसलें।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला पंचायत सभागृह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने की।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी निजी संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य एवं राहत सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। साथ ही जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता को सराहनीय पहल बताया।

समिति सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बैठक के एजेंडा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान 14 जनवरी 2025 की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने, वार्षिक बजट, आय-व्यय और ऑडिट से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों की समीक्षा के साथ वित्त समिति, जूनियर रेडक्रॉस उपसमिति, यूथ रेडक्रॉस उपसमिति, स्वास्थ्य समिति एवं आपदा प्रबंधन समिति के गठन पर भी विचार किया गया।

रेडक्रॉस द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली प्रस्तुत करते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।इसके अलावा रेडक्रॉस भवन के मरम्मत कार्य, रेडक्रॉस चौक की स्थापना, उपसभापति की नियुक्ति तथा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट अनुमोदन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र राठौर, संस्थापक सदस्य महेंद्र कुमार श्रीमाली, मनोज पिंचा, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, दाऊ लाल चंद्राकर, यशवंत कुमार चौधरी, अशोक गिरी गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!