महापुरुषों के जीवन को चरित्र में उतारें – तोखन समाज हितों के लिए संघर्ष करना सीखें – त्रिलोक।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर में संत शिरोमणि 1008 सेन महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ एवं संभागीय श्रीवास समाज के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय विशाल शोभायात्रा और सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास और संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने किया।गांधी चौक से मंगल नाका चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला तक निकली भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक अमर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे धुमाल और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूरे प्रदेश से आए हजारों सेन समाज के लोग, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों—ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, सिंधी समाज, मारवाड़ी समाज, सराफा एसोसिएशन, वंदे मातरम मित्र मंडल, कांग्रेस पार्षद दल, कायस्थ समाज, कन्नौजिया ब्राह्मण समाज सहित दो दर्जन से अधिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।मंगल नाका चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने की।अपने संबोधन में तोखन साहू ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे समाज के होते हैं। उनके जीवन और चरित्र को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सेन समाज बिलासपुर के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।अटल श्रीवास्तव ने समाज के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया और कोटा विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।दिलीप लहरिया ने समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि सेन समाज तेजी से संगठित हुआ है। उन्होंने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार, मस्तूरी और सीपत में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।कार्यक्रम में सुरेंद्र श्रीवास, मोहन श्रीवास, लक्ष्मण श्रीवास, चित्रकांत श्रीवास, विजय सेन, ओमप्रकाश श्रीवास, रवि श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, धर्म भार्गव, ज्योति श्रीवास, मनोज श्रीवास, राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास सहित अनेक पदाधिकारियों ने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन चंद्रमणि श्रीवास और कवि बालमुकुंद ने किया। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रामकुमार श्रीवास और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास ने किया।इस अवसर पर लाल जी श्रीवास द्वारा प्रस्तुत मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, शक्ति, बलौदा बाजार, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, पाली, कटघोरा, रतनपुर, सीपत, मस्तूरी, मल्हार, अकलतरा, लोरमी, पंडरिया, तखतपुर, सरगांव, पथरिया, चकरभाठा, सिरगिट्टी, कोनी, सुकमा, कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!