विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इन दिनों कोलकाता में रहकर कुल 16 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रचार-प्रसार की कमान संभाले हुए हैं।सरला कोसरिया को कोलकाता महानगर क्षेत्र की 4 विधानसभा सीटों—बारुईपुर पूर्व, बारुईपुर पश्चिम, सोनारपुर उत्तर और सोनारपुर दक्षिण—में प्रचार अभियान को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना व आसपास के 12 विधानसभा क्षेत्रों—कुलतुली, औसग्राम, मालदा, मंदिर बाजार, मगराहाट पूर्व, बारुवां, स्वरूपनगर, गोघाट, विष्णुपुर, गाजोल, नगीनाबाद और कैनिंग पश्चिम—में भी वे सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
वे लगातार जनसंपर्क अभियान, बैठकों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटी हुई हैं। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान सरला कोसरिया ने छत्तीसगढ़ में निवासरत बंगाली समुदाय से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने खासतौर पर ऐसे परिवारों से आग्रह किया है, जिनके रिश्तेदार पश्चिम बंगाल में रहते हैं, वे उनसे संपर्क कर भाजपा को समर्थन दिलाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल के विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और भाजपा ही राज्य को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता परिवर्तन के पक्ष में मतदान करेगी।
सरला कोसरिया की सक्रियता और अपील के चलते छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में रह रहे बंगाली समुदाय के बीच भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है, जिससे भाजपा को चुनाव में लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।