राजस्व पखवाड़ा: 520 ग्रामों में शिविर, 3849 आवेदन में से 3131 का मौके पर निराकरण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में आमजनों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित राजस्व पखवाड़ा अभियान के तहत 1 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के 520 ग्रामों में शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।इन शिविरों में कुल 3849 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3131 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि 718 आवेदन लंबित हैं। शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न राजस्व मामलों का समाधान किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।राजस्व पखवाड़ा के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण भी किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को नामांतरण आदेश, सीमांकन पत्र, ऋण पुस्तिका और नक्शा प्रतिलिपि जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रदान किए गए। इसके अलावा ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।शिविरों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। प्रशासन द्वारा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि राजस्व पखवाड़ा का अगला चरण मई माह में 4 से 18 मई तथा जून माह में 1 से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शेष लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में किया जाए। साथ ही आमजनों से संवेदनशीलता के साथ संवाद करते हुए पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!