गौरेला पेंड्रा मरवाही/श्रीनिवास सुमेर/

भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना जो सीधे किसानों के लिए सुविधा जनक हो जिसे लेकर तरईगाँव गौरेला के विकासखंड के अधीनस्थ क्षेत्र में दिनांक 15/04/2025 नवीन पंजीयन क्रमांक 10 के वर्चुअल शुभारम्भ किए जिससे किसानों को ज्यादा दूरी सफर के साथ साथ परेशानी न हो के लिए सरकार ने कावायाद शुरू कर दिए है, वहीँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन पैकरा , जिला पंचायत सदस्य, आर. पी. कोरी की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि द्वारिका प्रसाद सोनी पूर्व ईफको सदस्य नई दिल्ली, घनश्याम राठौर मंडल महामंत्री गौरेला, भवंर सिंह गोवास सभापति सहकारिता जिला पंचायत जीपीएम , रामखिलावन गुर्जर, राहुल सिंह सरपंच तरइगांव, पाल सिंह पूर्व सरपंच तरईगाव, शिवकुमार मिश्रा सीसीबी शाखा प्रबंधक पेंड्रारोड, समिति प्रबंधक हेमराय साहू, मिलन सिंह राठौर, लालकुमार मांझी, शुभम साहू, अरविंद उर्मिलिया RAEO, एवं इस अवसर पर क्षेत्र के कृषक बंधु उपस्थित रहें. कार्यक्रम को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्बोधन / सम्बोधित किया गया,कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार मिश्रा एवं आभार व्यक्त हेमराय साहू समिति प्रबंधक गौरेला द्वारा किया गया*कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों और आमजन ने शासन की इस पहल की तारीफ करते हुए दिल से आभार ब्यक्त किये