महासमुंद में IPL सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा: योगेश्वर देवांगन समेत 9 बुकी गिरफ्तार, लाखों के लेन-देन के सबूत मिले।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में भंवरपुर निवासी योगेश्वर देवांगन समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार में सक्रिय थे।मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने भंवरपुर चौक से योगेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में जिले के अन्य 11 सटोरियों के नाम सामने आए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित 5 विशेष टीमों ने बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर 9 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—योगेश्वर देवांगन (भंवरपुर), नरेंद्र पटेल (भंवरपुर), उमाशंकरपति (बारपेलाडीह, बसना), शरीफ खान (आदर्श नगर, बसना), पार्थो डे (बसना), रवि अग्रवाल (पिथौरा), बाबूलाल मानिकपुरी (नवरंगपुर), नोहर राम पटेल (सांकरा) और राजा माटा (पिथौरा)।जांच के दौरान आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन (iPhone, Vivo, Oppo) जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। मोबाइल में PhonePe और अन्य UPI माध्यमों से 3 लाख रुपए से अधिक के ऑनलाइन सट्टा लेन-देन के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। 3 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सट्टा या जुआ गतिविधि की जानकारी “संवाद” व्हाट्सएप नंबर 9479229939 पर तुरंत दें, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!