विकास नंद/ सर्वव्यापी/
ओम हॉस्पिटल द्वारा अपनी स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए 19 से 30 अप्रैल 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें मरीजों को कई स्वास्थ्य सुविधाएं रियायती दरों और निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।शिविर के तहत ओपीडी पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इसके साथ ही लैब टेस्ट और सीटी-स्कैन में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि प्रेग्नेंसी सोनोग्राफी पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य पात्रता के आधार पर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, वहीं बीपीएल कार्डधारकों को निःशुल्क इलाज का लाभ दिया जाएगा।अस्पताल परिसर में प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संपर्क के लिए अस्पताल द्वारा फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।