तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान देने वाले होमगार्ड जवान रुद्रप्रताप सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। यह शिविर समस्त ब्राह्मण समाज संग परशुराम सेना द्वारा होटल आनंद इम्पीरियल, बिलासपुर में आयोजित किया गया था।प्रमाण पत्र के अनुसार, रुद्रप्रताप सिंह ठाकुर ने 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी को देखते हुए आयोजकों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में उनकी भागीदारी निश्चित ही दूसरों को भी प्रेरित करेगी।