30 अप्रैल तक मोबाइल कैंप: श्रमिक पंजीयन-नवीनीकरण अभियान तेज, 21 अप्रैल को बागबाहरा व सरायपाली में शिविर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत मोबाइल कैंप शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 16 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक जिलेभर में निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विकासखंडवार नगरीय निकायों, वार्डों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।श्रम पदाधिकारी डी. एन. पात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में विकासखंड पिथौरा के ग्राम अमलीडीह तथा बसना के ग्राम गौरटेक में शिविर आयोजित किए गए। आगामी 21 अप्रैल को नगर पालिका बागबाहरा के सुभाष चंद्र बोस वार्ड एवं सरायपाली विकासखंड के ग्राम बानीगिरोला में शिविर लगाए जाएंगे।इसके बाद 22 अप्रैल को महासमुंद विकासखंड के ग्राम धनसूली और पिथौरा के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द, 23 अप्रैल को बसना के ग्राम कुरचुंडी एवं नगर पालिका बागबाहरा के राजीव गांधी वार्ड, तथा 24 अप्रैल को सरायपाली के ग्राम लांती में मोबाइल कैंप आयोजित किए जाएंगे।इन शिविरों में श्रमिकों को मौके पर ही पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। पंजीयन/नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल लाना अनिवार्य है। वहीं नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल आवश्यक होगा।श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!