CSC DM पर अवैध वसूली और VLE को प्रताड़ित करने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जुड़े एक VLE द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। शिकायतकर्ता केदारनाथ साहू ने आरोप लगाया है कि CSC के जिला प्रबंधक (DM) रवि रश्मि द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और VLE संचालकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।ज्ञापन में बताया गया है कि CSC DM द्वारा “महतारी वंदन योजना” के KYC कार्य के नाम पर आम जनता से 50 से 100 रुपये तक की वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है। इसके साथ ही, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी CSC ID (711562120018) को बिना किसी उचित कारण के बंद कर दिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली CSC के पारदर्शी संचालन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कलेक्टर संजय कन्नोजे के जनदर्शन कार्यक्रम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, अपनी CSC ID को पुनः चालू करने की भी अपील की है ताकि वे अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी के व्यवहार और कार्यशैली की जांच की जाए तथा VLE संचालकों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए।अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर संजय कन्नोजे इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!