तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाता लगातार किये गये परिश्रम से सफलता निश्चित मिलती है, हर्षिता कौशिक ने दसवीं बोर्ड परीक्षा सीबीएसई में 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र, विद्यालय और परिवार का नाम रौशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।हर्षिता कौशिक जो सेंट विंसेंट पेलोटी मंगला बिलासपुर की छात्रा है शुरु से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही है । सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत लगन और अनुशासन से इस मुकाम को प्राप्त कि है उसकी इस सफलता पर परिवार समाज और आस पास के पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा के रुप में देखा जा रहा है।हर्षिता के पिता जय कौशिक शिक्षा विभाग में व्याख्याता के रुप कार्यरत हैं और अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए इस वर्ष उन्हें राज्यपाल अवार्ड घोषित किया गया है । माता दीपमाला कौशिक गृहिणी हैं और उन्होंने बचपन से ही हर्षिता को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है । हर्षिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता,शिक्षको के मार्गदर्शन और अपने निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है।हर्षिता की इस उपलब्धि ने ने केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मूल निवास परसदा तिफरा अपितु वर्तमान निवास गंगानगर बिलासपुर सहित क्षेत्र गौरवान्वित किया है । सभी मित्र परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्षिता को बधाई दी है उसकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।