गांजा तस्करी पर करारा प्रहार: ओड़िशा से लाकर सरायपाली के ग्राम देवलभांठा में खपाने की कोशिश नाकाम… पढ़ें पूरी खबर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 किलो 270 ग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 अंतरराज्यीय तस्कर शामिल हैं। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 3 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर सरायपाली क्षेत्र के देवलभाटा में खपाने की योजना बना रहे थे। यहां गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में तैयार कर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर गांजा को बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया।

तस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए पति-पत्नी के रूप में परिवार के साथ यात्रा करने का दिखावा किया, लेकिन सटीक मुखबिर सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 को ग्राम अर्जुंदा के पास की गई, जहां दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों में सवार आरोपी गांजा की अदला-बदली कर रहे थे। तलाशी लेने पर उनके पास प्लास्टिक बोरी में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:शंकर बेहरा (45 वर्ष), निवासी देवलभाटा, सरायपाली चंचल बेहरा (30 वर्ष), निवासी देवलभाटा, सरायपाली कपिल बकुल (23 वर्ष), निवासी बौद्ध, उड़ीसा रश्मि बकुल (20 वर्ष), निवासी बौद्ध, उड़ीसा पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में जिले में 81 प्रकरण दर्ज कर कुल 5779.831 किलो गांजा जब्त किया गया है और 213 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 160 अन्य राज्यों के हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। साथ ही इंड-टू-इंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!