अवैध महुआ शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार — 165 लीटर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली और बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम नूनपानी, बैदपाली बाजार एवं तोषगांव (बसना) में दबिश देकर कुल 165 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत लगभग 33,000 रुपये) जब्त की गई है। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सरायपाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई। ग्राम नूनपानी रोड के पास दामोदर भारती (32 वर्ष) को 65 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं बैदपाली बाजार के पास खीरसागर भारती (28 वर्ष) के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।इसी क्रम में बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में कार्रवाई करते हुए अशोक रात्रे (35 वर्ष) के पास से 30 लीटर और उत्तरा रात्रे (59 वर्ष) के पास से 25 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान महुआ लहान (कच्चा माल) का भी नष्टीकरण किया गया।महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 6310.900 लीटर अवैध शराब (कीमत 17 लाख 47 हजार 600 रुपये) जब्त की जा चुकी है। साथ ही 504 प्रकरणों में 570 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने “संवाद” हेल्प डेस्क के माध्यम से सूचना देने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए आम जनता से अपील की है कि वे व्हाट्सएप नंबर 9479229939 पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपराध नियंत्रण में सहयोग की भी अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!