विकास नंद/ सर्वव्यापी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही जनसंवादी अंदाज़ देखने को मिला, जब वे स्कूटी पर सवार होकर औचक निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में जहां भी लोग मिले, उनसे सीधे संवाद किया। स्कूटी रोककर बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और युवाओं से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया।उनकी यह सहजता और सरलता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आमजन का कहना है कि एक उपमुख्यमंत्री का इस तरह सीधे जनता के बीच पहुंचना और उनकी बात सुनना लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाता है।निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।