विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 95.420 लीटर अवैध शराब जब्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक कार समेत करीब 5.32 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।यह कार्रवाई थाना बसना, पटेवा और पिथौरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जो “संवाद” व्हाट्सएप हेल्प डेस्क पर मिली सूचना के आधार पर अंजाम दी गई।
बसना थाना क्षेत्र: 6 आरोपी गिरफ्तारबसना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर:रामबाई महिलांगे (38 वर्ष), निवासी गढ़फुलझर – 15 लीटर महुआ शराबरज्जु गेनड्रे (40 वर्ष), निवासी वार्ड 01 बसना – 15 लीटर महुआ शराबकृष्ण महिलाने (32 वर्ष), निवासी गढ़फुलझर – 15 लीटर महुआ शराब
वहीं कार से अवैध शराब परिवहन करते पकड़े गए:हरदीप सिंह (40 वर्ष), निवासी सरायपाली गोविंद मिश्रा (55 वर्ष), निवासी सोहेला, जिला बरगढ़ (ओडिशा)मकरध्वज कोडाकू (48 वर्ष), निवासी लिमगांव, सरायपाली इनके कब्जे से 27 लीटर अंग्रेजी शराब और कार (CG 06 GZ 2093) जब्त की गई।पटेवा थाना: महिला आरोपी गिरफ्तार रूखमणी लहरे (32 वर्ष), निवासी ग्राम पचरी इसके पास से 20 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए।पिथौरा थाना: एक और आरोपी दबोचा लोकनाथ जल्छत्री (50 वर्ष), निवासी बस्तिपारा पिथौरा इसके कब्जे से 3.420 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई।अभियान के आंकड़े महासमुंद पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत अब तक:6578.080 लीटर शराब जब्त18.17 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद518 प्रकरण दर्ज587 आरोपियों पर कार्रवाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना “संवाद” व्हाट्सएप नंबर 9479229939 पर दें।